नई दिल्ली। जवाहलाल नेहरू विश्व विद्यालय में भारत के खिलाफ नारे लगाने और आतंकवादियों की तरफ दारी करने व राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में संलिप्त कन्हैया कुमार व उसके साथियों पर देश द्रोह का मामला चलाने की अनुमति दिए जाने के मामले में दिल्ली सरकार द्वारा लचीला रवैया अपनाने व कानूनी दांव-पेच फंसाकर लटकाने पर यूनाईटेड हिन्दू फ्रंट में कड़ी नाराजगी जताई है और दिल्ली सरकार के इस कार्य को आतंकवादियों व राष्ट्र विरोधी तत्वों को बढ़ावा देने वाला कदम बताया हैं।
फ्रंट द्वारा जारी एक प्रेस वक्तव्य में फ्रंट के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री जय भगवान गोयल ने कहा कि आतंकवादी अफजल गुरू की फांसी के खिलाफ फरवरी 2016 में जे.एन.यू. में कन्हैया कुमार व उसके साथियों ने सरे आम रैली आयोजित कर राष्ट्र विरोधी ''भारत तेरे टुकड़े होंगे'' ''अफजल हम शर्मिन्दा है-तेरे कातिल जिंदा है'' जैसे नारे लगाए थें जिसके बाद दिल्ली पुलिस द्वारा कन्हैया व उसके साथियों पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया था मगर दिल्ली सरकार द्वारा अभी तक भी कन्हैया व उसके साथियों पर मुकदमा चलाने की अनुमति न देने के कारण ये देशद्रोही अभी तक भी आजाद घूम रहे है।
श्री गोयल ने कहा कि राजनीतिक स्वार्थो के कारण ही दिल्ली सरकार कन्हैया व उसके साथी देशद्रोहियों का बचाव कर रही है जो केजरीवाल की रग-रग में घुला हुआ है अन्यथा अगर ऐसा नहीं होता तो देशहित में दिल्ली सरकार इन देशद्रोहियों पर देशद्रोह का मुकदमा चलाने की अनुमति दे चुकी होती। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार व देश भक्ति के नाम पर गठित की गई आम आदमी पार्टी का असली चेहरा अब धीरे-धीरे जनता के सामने आ रहा है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार खत्म करने का दिल्लीवासियों से बड़े-बड़े वायदे करने वाली केजरीवाल सरकार आज भ्रष्टाचार में गले तक डूब चुकी है यहां तक की उसके विधायकों व मंत्रियों पर भी भ्रष्टाचार के आरोप लग चुके है और अब कन्हैया व उसके साथी देशद्रोहियों का बचाव कर केजरीवाल सरकार का भारत माता से गद्दारी का चेहरा भी अब जनता के सामने उजागर हो चुका है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारियों व देश द्रोहियों का बचाव करने वाली केजरीवाल सरकार को जनता कभी मांफ नहीं करेगी और उसे सबक सिखाएगी।
भ्रष्टाचारी व देषद्रोहियों की पैरोकार हैं केजरीवाल - गोयल
भ्रष्टाचारी व देषद्रोहियों की पैरोकार हैं केजरीवाल - गोयल