नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर छत्रपति शिवाजी समाज कल्याण एवं शिक्षा प्रचार समिति ने संस्था कार्यालय मुख्य चौक शाहदरा में वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान में एक समारोह आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया और युवा वर्ग से वरिष्ठ नागरिकों की मद्द, सम्मान करते हुए बेहतर भविष्य के लिए उनसे सीख लेने का आवाहन किया।
इस मौके पर संस्था संस्थापक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता व यूनाईटेड हिन्दू फ्रंट के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री जय भगवान गोयल ने कहा कि बुजुर्ग हमारी धरोहर है इनके जीवन जीने के तुर्जुबे को अगर हम अपनो के साथ साझा करेगें तो हमें अपने जीवन में आने वाली कठिनाइयों से मुक्ति मिल सकती है। उन्होंने कहा कि वृद्धों को हो रही परेशानीया को ध्याम में रखते हुए संस्था ने निर्णय लिया है कि संस्था कार्यकर्ता अपने नजदीक रहने वाले प्रत्येक जरूरत मंद वृद्ध को अवश्यकता पढ़ने पर उनकी मदद करने को तैयार रहेंगे और स्वास्थ्य से लेकर अन्य तमाम छोटी-मोटी जरूरतों का ख्याल रखेंगे। उन्होंने कहा कि हमारे समाज विशेष कर युवा वर्ग को वरिष्ठ नागरिकों के अनुभवों से सीख लेते हुए स्वस्थ्य व सभ्य समाज की स्थापना करनी चाहिए।
इस मौके पर श्री गोयल ने वृद्धों की साहयता के लिए हेल्पलाईन नम्बर 011-22325555/6666 जारी किया और कहा कि अपनी किसी भी प्रकार की समस्या के लिए वृद्धजन प्रातः 10 बजे से रात्री 8 बजे तक सम्पर्क कर सकते है।
इस अवसर पर सम्मानित किए गए वरिष्ठ नागरिकों में सर्वश्री बलदेव राज मनचंदा (74 वर्ष), गुलशन कुमार रात्रा (72 वर्ष), सज्जन तायल (73 वर्ष), धर्मप्रकाश शास्त्री (80 वर्ष), मास्टर लखमी चंद (72 वर्ष), शिव मोहन, गयाप्रसाद यादव (75 वर्ष), दर्शन कुमार गौड़ (85 वर्ष), स्वण पाल, कृपा राम शर्मा (76 वर्ष), अतर सिंह (78 वर्ष), अनुप सिंह (83 वर्ष), महेन्द्र सिंह गहलौत (76 वर्ष), रतन लाल, सतीश चंद मित्तल (74 वर्ष), चौके, राजकुमार (65 वर्ष), शिव कुमार पांचाल (61 वर्ष), घनश्याम, धर्मवीर गुप्ता (71 वर्ष), माया राम मतंग (80 वर्ष), सोम पाल (61 वर्ष), गोपाल कुमार वास्णेय (81 वर्ष), रतन लाल (68 वर्ष), वंश राज (63 वर्ष), शिव मोहन सेठ (67 वर्ष), चौंखे (60 वर्ष), डॉ. पीक मसी (76 वर्ष) एवं श्रीमति माया देवी (65 वर्ष), श्रीमति शिरिंद्र कौर (70 वर्ष), श्रीमति रीता खुराना, श्रीमति रामवती (65 वर्ष), श्रीमति पुष्पलता (75 वर्ष), श्रीमति चंदा देवी (68 वर्ष), श्रीमति सोमवती गौर (70 वर्ष), श्रीमति उर्मिला (77 वर्ष) आदि के नाम उल्लेखनीय है।
वृद्धों के सम्मान समारोह में संगठन के उपस्थित पदाधिकारियों में सर्वश्री ईश्वर सिंह तेवतिया, धर्मेन्द्र बेदी, शिव कुमार शर्मा, सुमित अरोड़ा, सुबोध बिहारी, मुकेश गर्ग, श्रीकांत यादव, सुमन प्रजापति, सुमन, आदि के नाम उल्लेखनीय है।
अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर संस्था ने बुजुर्गों का किया सम्मान
अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर संस्था ने बुजुर्गों का किया सम्मान
वृद्धों की साहयता के लिए जारी किया गया हेल्पलाईन नम्बर - 011-22325555/6666