नागपुर दि.
निकट भविष्य मे वि.हि.प. के दो प्रमुख कार्यक्रम आ रहे है |
17 नवम्बर से 1 दिसम्बर संपूर्ण देश भर मे हित चिंतक अभियान के माध्यम से 51 लाख से अधिक हिंदुओ का वि.हि.प.के साथ जोडने का हमरा प्रयास रहेगा | विदर्भ प्रांत मे हम 2 लाख लोगो को जोडने का प्रयास करेंगे |
विगत समय के अभियान मे 32 लाख से अधिक लोग जोडे गये थे वैसे ही दिनांक 10 नवम्बर से 17 नवम्बर पूज्य गुरूनानक देवजी के 550 वे प्रकाशोत्सव के निमित्य देश भर मे कार्यक्रम करने का निश्चित हुआ है | पूज्य नानकदेव जी का सामाजिक समरसता का एवं अध्यात्म का संदेश इस निमित्य संपूर्ण समाज को अवगत होगा |
हाल ही मे वर्षा ऋतु मे अनेक राज्यों मे बाढ का प्रकोप हुआ उस निमित्य वि.हि.प. के माध्यम से महाराष्ट्र,पंजाब, बिहार, कर्नाटक, केरळ ऐसे अनेक राज्यों मे हजारो बाढ पिडीत परिवारो को चिकित्सा, भोजन, वस्त्र अस्थायी निवास की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई |
पश्चिम बंगाल मे जनसंख्या असंतुलन मुस्लीम घुसपैठ के कारण से निरंतर बढ रही है| नागरिकता अधिनियम मे योग्य बदलाव करते हुये भारत के निकट देशों से भारत मे शरण लेने के लिये आये हुये व भविष्य मे आने वाले हिंदुओ को नागरिकता सुरक्षाओर सहयोग करने की मांग भारत सरकार से वि.हि.प. करता है | साथ ही जो हिंसा का तांडव हिंदुओ के विरूद्ध पश्चिम बंगाल मे चल रहा है | उसे रोकने के लिये एन. आर. सी. बंगाल मे लागु करना अवश्यक है | संविधानिक पद पर रहते हुऐ पश्चिम बंगाल की मुख्य मंत्री मा. सुश्री ममता बैनर्जी ने पोलिस स्टेशन मे जाकर अपने पहचान पत्र खो जाने की F.R.I. करने की सलाह समाज को दी है | वह अत्यंत गैर जिंम्मेदारना वक्तव्य है | इसमे घुसपैठिओं को ही प्रोत्साहन मिलेगा और आंतरिक सुरक्षा को खतरा निर्माण होगा |
वि.हि.प. के मत से बांग्लादेश व म्यानमार से आने वाला प्रताडीत हिंदु शरणार्थी है और रक्षण योग्य है | और बांग्लादेश व म्यानमार से आने वाला मुसलमान घुसपैठीया है उसको धुंडकर देश के बाहर करना चाहीये जिसके लिये एन.आर.सी. आवश्यक है |