पेड़ लगाओ - पर्यावरण बचाओं की मुहिम के साथ  स्याद्वाद युवा क्लब ने शुरू किया हरित क्रांति अभियान


 


 

पेड़ लगाओ - पर्यावरण बचाओं की मुहिम के साथ  स्याद्वाद युवा क्लब ने शुरू किया हरित क्रांति अभियान

पूर्वी दिल्ली : पेड़  लगाओ - पर्यावरण बचाओं की मुहिम के साथ जैन समाज के युवा  संगठन  स्याद्वाद युवा क्लब ने पूर्वी दिल्ली में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण शुरू करके  हरित क्रांति अभियान की शरूआत करी ।               इस अवसर पर क्लब द्वारा हर घर - हर नगर - हर शहर में हो हरियाली इसकी लो पूरी जिम्मेदारी, इस नारे के साथ क्लब के सदस्यों द्वारा विश्वास नगर स्थित सूरजमल पार्क में दिल्ली विकास प्राधिकरण और भारतीय योग संस्थान के  सहयोग से भारी संख्या में छायादार वृक्षों के पौधे लगाए गए । क्लब के सभी सदस्यों ने इस मौके पर लगाए गए पौधों के संरक्षण का भी संकल्प लििया  ।               स्याद्वाद युवा क्लब  द्वारा  आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने में में हिमालय परिवार दिल्ली के महामंत्री व  भाजपा शाहदरा जिला प्रवक्ता  विपिन जैन,मण्डल अध्यक्ष  विवेक भनोट, निशुअग्रवाल, अमित जैन,भोलानाथ नगर सेगमेण्ट्स अध्यक्ष संदीप जैन सूर्या, मुदित जैन , लव जैन,रोहित जैन,गौरव जैन,राहुल जैन,अक्षय जैन,पारस जैन,मंयक जैन,अतुल जैन व मयूर जैन  सहित क्लब की भोलानाथ नगर टीम का विशेष  सहयोग २हा।                      इस मौके पर हिमालय परिवार दिल्ली के महामंत्री व भाजपा शाहदरा जिला प्रवक्ता विपिन जैन ने कहा कि आज दिल्ली में पर्यावरण जिस कदर बिगड़ रहा है उसको सुधारने के लिए वृक्षारोपण बहुत आवश्यक है बढ़ते प्रदुषण को रोकने के लिए कुल आबादी से दस गुना वृक्ष दिल्ली में होने चाहिए वर्तमान सरकार प्रदुषण रोकने में असफल सिद्ध हुई है दिल्ली सरकार जितना पैसा विज्ञापन पर खर्च कर रही है यदि इससे दुगना प्रदुषण रोकने पर खर्च करती तो शायद दिल्ली की आवोहवा मनुष्य जीवन के लिए बेहतर होती